www.pressaction.in
*डीएम वार रूम गौतम बुद्ध नगर से।*
*मिशन शक्ति अभियान 4.0 के तहत माननीय राज्य मंत्री महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश प्रतिभा शुक्ला की अध्यक्षता में शक्ति संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
*
*कार्यक्रम में महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का किया गया व्यापक प्रचार प्रसार।*
*डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में जनपद में उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप मिशन शक्ति अभियान 4.0 वृहद स्तर पर संचालित किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में आज मिशन शक्ति अभियान 4.0 के अन्तर्गत दिनाँक 21 अक्टूबर 2023 को गलगोटिया इंजीनियरिंग कॉलेज ग्रेटर नोएडा में माननीय राज्य मंत्री महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश शासन प्रतिभा शुक्ला की गौरवमयी उपस्थिति में जागरूकता एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ शक्ति सवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकम में आंगनवाड़ी वर्कर्स, स्वंय सहायता समूह की महिलाए, शिक्षक, स्टूडेंट, एनआरएलएम की महिलाएं, आशा बहुएं, एनम और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त कार्यक्रम में श्रीमती वर्णिका सिंह सहायक पुलिस आयुक्त (महिला सुरक्षा), जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल कुमार सोनी, जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी व निदेशक असीम कादरी गलगोटिया इंजीनियरिंग कॉलेज द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत विभाग की योजनाओं और विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही से अवगत कराया गया साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर और महिलाओं को उपलब्ध विधिक सहायता आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गयी। मुख्य अतिथि मा० राज्य मंत्री जी के द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर महिला सशक्तीकरण और स्वावलम्बन की दिशा में आगे बढ़ने का आहवान किया गया, जिससे उत्तर प्रदेश सरकार की मिशन शक्ति अभियान सफल हो सके, और अपनी पूर्णता को प्राप्त कर सके। ये जानकारी राकेश चौहान जिला सूचना अधिकारी के द्वारा दी गयी।
संवादाता:अवधेश राणा
गौतमबुद्ध नगर (नोएडा)
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Comment *
Name *
Email *
Website
Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.
Notify me of follow-up comments by email.
Notify me of new posts by email.