www.pressaction.in
साउथ अभिनेता अल्लू अर्जुन ने अपनी फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म ने साउथ के साथ साथ हिंदी बेल्ट में भी शानदार कमाई की थी। ऐसे में अब फैंस को ‘पुष्पा 2’ का इंतजार है। लेकिन हिंदी सिनेमा को पसंद करने वाले दर्शक अल्लू अर्जुन को बॉलीवुड की फिल्मों में भी देखना चाहते हैं। लेकिन फैंस की यह इच्छा अभी पूरी होती नहीं दिख रही है। हाल ही में अल्लू अर्जुन ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें अभिनेता ने हिंदी सिनेमा में डेब्यू पर खुलकर बात की है।
अल्लू अर्जुन ने अपने इंटरव्यू में बताया कि उनके लिए हिंदी सिनेमा में काम करना एक टास्क से कम नहीं होगा, क्योंकि यह उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होगा। अभिनेता ने कहा कि यह मेरे लिए आसान टास्क नहीं होगा। लेकिन सही मौका मिलने पर मैं जरूर काम करूंगा। हिंदी में अभिनय करना अभी के लिए मेरे कंफर्ट जोन से थोड़ा बाहर है, लेकिन जब जरूरत लगेगी तब मैं अपने कंफर्ट जोन से पूरी तरह बाहर आ जाऊंगा।
इससे पहले ‘पुष्पा पार्ट वन’ की रिलीज के तुरंत बाद जब अल्लू अर्जुन ने ‘अमर उजाला’ से बात की थी तब उन्होंने बताया था कि उन्होंने हिंदी सिनेमा के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं। अभिनेता ने कहा था कि अगर मेरे पास अच्छी फिल्म आती है, तो मैं उस पर काम जरूर करना चाहूंगा। मुझे हिंदी सिनेमा से कुछ भी अच्छा मिलता है तो उसके लिए मैं हमेशा तैयार रहूंगा। दावा ये भी किया गया है कि अल्लू अर्जुन से कई हिंदी सिनेमा के निर्माता निर्देशकों ने संपर्क किया है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Comment *
Name *
Email *
Website
Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.
Notify me of follow-up comments by email.
Notify me of new posts by email.