www.pressaction.in
संवाददाता: विकास भारती
लखनऊ -केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर में एक युवक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंत्री के बेटे की पिस्टल से वारदात को अंजाम दिया गया है। खून से लथपथ शव घर के अंदर मिला है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। मृतक युवक का नाम विनय श्रीवास्तव है। वह मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास उर्फ आशू का दोस्त DCP राहुल राज ने बताया कि रात में मंत्री के बेटे के घर पर 6 लोग आए थे। देर रात तक खाना पीना चला। उसके बाद घटना हुई। जानकारी पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को कब्जे में लिया गया है। युवक के सिर में चोट के निशान हैं। एक पिस्टल भी मिली है। पिस्टल विकास किशोर की बताई जा रही है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। खून से लथपथ शव मंत्री के घर के अंदर मिला है। उसके सिर में गोली लगी थी। खून से लथपथ शव मंत्री के घर के अंदर मिला है। उसके सिर में गोली लगी थी। घर में अकेले रहता है मंत्री का बेटा
लखनऊ के दुबग्गा स्थित जिस घर में वारदात हुई। वह मंत्री के बेटे विकास किशोर का है। वह पिता से अलग घर में अकेले रहता था। घटना की सूचना पर कौशल किशोर भी मौके पर पहुंचे। वहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, घटना के वक्त उनका बेटा घर में नहीं था।
घर में कौन-कौन रहता था? इस पर कौशल किशोर ने कहा कि ये तो मुझे नहीं पता। बेटा आशू कल दिल्ली चला गया था। एक लोग की तबीयत खराब थी। वो फ्लाइट से आ रहा है। विनय आप लोगों के साथ कब से था? जवाब में मंत्री ने कहा कि वह 2017 विधानसभा चुनाव से साथ रहता था।
क्या बेटे की पिस्टल से ही हत्या हुई है? जवाब में मंत्री ने कहा कि यह जांच का विषय है। जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई होगी। हम परिजनों के साथ हैं। जब मुझे घटना का पता चला, तो मैंने ही पुलिस कमिश्नर को फोन करके इसकी सूचना दी। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, किन हालातों में हत्या हुई? यह जांच का विषय है। उधर, मृतक विनय श्रीवास्तव के परिजनों ने ठाकुरगंज थाने में लिखित तहरीर दी है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Comment *
Name *
Email *
Website
Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.