www.pressaction.in
साहिल रस्तोगी जिला रिपोर्टर लखीमपुर खीरी
*जनता को तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए, देखिए कहां पुलिस सहायता केंद्र का किया गया नीव पूजन*
लखीमपुर खीरी: जनपद लखीमपुर खीरी के थाना खमरिया क्षेत्र में बड़े क्षेत्रफल को देखते हुए पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों के आदेश पर थानाध्यक्ष खमरिया निराला तिवारी द्वारा थाने से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित लाखुन गांव में पुलिस सहायता केंद्र के निर्माण के लिए वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नीवपूजन कर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया। बताते चलें कि थाना खमरिया क्षेत्र के अंतर्गत थाने से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित लाखुन गांव व गांव के आसपास के अन्य गांवों के ग्रामीणों को पुलिस सहायता के लिए थाना मुख्यालय दौड़ लगानी पड़ रही थी। वहीं समस्या पड़ने पर पुलिस को भी लंबी दूरी तय कर पहुंचने में काफी समय लग रहा था। क्षेत्र के लोगों की इस बड़ी समस्या को देखते हुए पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों के आदेश पर थानाध्यक्ष खमरिया निराला तिवारी द्वारा लाखुन व आसपास के लोगों को तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए लाखुन गांव में पुलिस सहायता केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया। जिससे किसी भी विपरीत परिस्थिति में तत्काल लोगों को पुलिस की सहायता उपलब्ध हो सके। और उन्हें थाने के चक्कर न लगाना पड़े। पुलिस सहायता केंद्र लाखुन का वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ सोमवार को नीव पूजन किया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष निराला तिवारी अप निरीक्षक कृष्ण चंद्र तिवारी व अन्य पुलिस स्टाफ के साथ क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Comment *
Name *
Email *
Website
Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.