www.pressaction.in
Anshuman Shukla (Title Editor) मसौली बाराबंकी। खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय शुक्ल की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में न्याय पंचायत बड़ागांव के शिक्षक स॔कुल की मासिक बैठक सम्पन हुई। बैठक में संजय शुक्ल ने शिक्षक एव शिक्षिकाओं से परिचय लेते हुए निपुण भारत के शत प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने का आहवान किया। माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय शुक्ल ने कहा कि सभी स्टाफ विद्यालय समय से उपस्थित होकर बच्चों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक कर उन्हें बचाव के लिए उपाय बताएं। बच्चों को मिड-डे-मील मीनू के अनुसार दिया जाए तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने निपुण भारत के शत-प्रतिशत लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु, समय से शिक्षण कार्य, शिक्षक डायरी बच्चों की उपस्थिति,डी0बी0टी0 पोर्टल पर आधार सत्यापन आदि के पूर्ण करने के आदेश दिये। बीईओ ने कायाकल्प व यू-डायस की समीक्षा की गई। बैठक का संचालन संकुल प्रमुख जमाल अहमद खाँ ने किया। बैठक में एआरपी डाॅ बनवारी लाल, विवेक कुमार गुप्ता, संजय कुमार श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, नसीमजहाँ, ऊषा देवी, ॠचा सिंह, पिंकी जायसवाल, पीयूष श्रीवास्तव, महेन्द्र सिंह, अर्चना बैसवार, रीता, शाबाना अर्शी, कहकँशा खान मायासैनी, अस्फी किदवाई आदि शिक्षक एव शिक्षिकाएं मौजूद रही।
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Comment *
Name *
Email *
Website
Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.
Notify me of follow-up comments by email.
Notify me of new posts by email.