www.pressaction.in
By Anshuman Shukla (Title Editor)
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी: पंचायत के उप चुनाव में 77 मेलारायगंज द्वितीय से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर तीन नामांकन पत्र दाखिल हुये थे।जिसमे रामदुलारी पत्नी राजेन्द्र ने अपना पर्चा वापस ले लिया है।
बताते चलें कि क्षेत्र पंचायत सदस्य पद हेतु मेलारायगंज द्वितीय से परवीन नायला खातून तथा रामदुलारी नामक महिलाओं ने नामांकन पत्र दाखिल किया था आज नाम वापसी में रामदुलारी ने अपना पर्चा वापस ले लिया है।नायला खातून और परवीन आमने सामने मुकाबला होगा शाम चार बजे चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए जिसमे परवीन को अलाव आदमी और नायला खातून को अनार चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। 4अगस्त को मतदान तथा अगले दिन 5अगस्त को स्वर्गीय बेनी प्रसाद वर्मा सभागार सिरौलीगौसपुर में मतों की गणना एंव परिणाम घोषित किया जायेगा।उक्त आशय की जानकारी ए आर ओ अवधेश नारायण सहायक विकास अधिकारी सांख्यिकी ने दी।
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Comment *
Name *
Email *
Website
Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.
Notify me of follow-up comments by email.
Notify me of new posts by email.