www.pressaction.in
संवाददाता अशोक सोनकर संवाददाता/मीरजापुर: पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘संतोष कुमार मिश्रा’ के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मड़िहान पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने के आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थाना मड़िहान क्षेत्रांतर्गत निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना स्थानीय पर नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगाने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कराया गया था । थाना मड़िहान पर पंजीकृत उक्त अभियोग की विवेचना के क्रम में निरी0 रमेश प्रसाद मय हमराह का0 मनमोहन कुमार द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त नारायण कुमार उर्फ राम नारायण पुत्र तेजबली निवासी उनरिया अयोध्या प्रसाद थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर को बस स्टैण्ड मड़िहान के पास से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
थाना अहरौरा पुलिस द्वारा गोवध व पशु क्रूरता अधिनियम के अभियोग से सम्बन्धित 01 अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘संतोष कुमार मिश्रा’ के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अहरौरा पुलिस द्वारा गोवध व पशु क्रूरता अधिनियम के अभियोग से सम्बन्धित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । दिनांकः 07.06.2022 को थाना अहरौरा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पशु क्रूरता व गोवध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त विवेचना व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में आज दिनांक-23.07.2022 को उ0नि0 कमलेश कुमार मय हमराह द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त दूधनाथ चौहान पुत्र राममूरत चौहान निवासी कस्बा चुनार थाना चुनार को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय/जेल भेजा गया।
थाना लालगंज पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘संतोष कुमार मिश्रा’ के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना लालगंज पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । आज दिनांक 23.07.2022 को उ0नि0 संजय कुमार मय हमराह द्वारा वारंटी आफरोज पुत्र जित्तू निवासी रानीबारी थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को उनके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Comment *
Name *
Email *
Website
Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.
Notify me of follow-up comments by email.
Notify me of new posts by email.