www.pressaction.in
मसौली/बाराबंकी। मसौली ईदगाह के निकट कब्रिस्तान में मिट्टी देने आये लोगो पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया, जिसमें करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हुए हैं। हमले के बाद अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। घटना के बाद घायलों को एंबुलेंस की मदद से बड़ागांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमे एक की हालात गम्भीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सोमवार को थाना व कस्बा मसौली निवासी मन्नान अंसारी का इंतकाल हो गया था देर शाम अस्र के वक्त ईदगाह के निकट कब्रिस्तान में जब जनाजा पहुँचा और जनाजे को कब्र के अंदर रख ही रहे थे तभी किसी पंक्षी ने चोंच मार दी और देखते ही देखते मधुमक्खियों ने जनाजे में आये लोगो पर हमला बोल दिया और अफरा तफरी मच गयी लोगो मे भगदड़ मच गयी मधुमक्खियों के हमले में नियाज वारिस, मो0 अल्ताफ, मो0 जकरिया रफीक वारसी मो0 शराफत, मो0 अहमद, मुनीर अहमद सहित करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गये जिन्हें सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया गया है जिसमे नियाज वारसी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Comment *
Name *
Email *
Website
Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.
Notify me of follow-up comments by email.
Notify me of new posts by email.