www.pressaction.in
जब भी हम अपने दिमाग में एक खूबसूरत महिला की कल्पना करते हैं तो हमारे सामने एक ऐसी महिला की छवि बनती है जो एकदम सजी-संवरी हो और जिसके भौंहें और बाल सेट हों। दरअसल, समाज में लोगों ने हर चीज की एक परिभाषा तय कर दी है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीते हैं। ऐसी ही एक महिला हैं केरल की रहने वाली शायजा। वे गर्व से मूंछें रखती हैं और उन्हें इसमें कोई शर्मिंदगी महसूस नहीं होती है।
35 वर्षीय शायजा अपने लुक और स्टाइल को बदलने के लिए राजी नहीं हैं। कई महिलाओं की तरह उनके अप्पर लिप्स पर बाल की ग्रोथ काफी ज्यादा है। उनके आईब्रो और चेहरे के अन्य हिस्सों पर भी बाल तेजी से उगते हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, शायजा ने अब खुद को इस तरह अपना लिया है और अब वे अपने चेहरे के बालों को साफ नहीं करती हैं। लेकिन खुद को इस तरह अपनाने में उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।
जो लोग शायजा को पहली बार देखने हैं उनका एक ही सवाल होता है कि वे अपने बालों को साफ क्यों नहीं करती हैं। इस सवाल के जवाब में शायजा ने कहा कि उन्हें अपने बाल पसंद हैं और वो खुद को इसी तरह से अपना चुकी हैं। पहले वो अपने चेहरे के बालों को साफ करती थीं लेकिन अब उन्हें ऐसा करने की जरूरत नहीं हैं। उनके बाल ज्यादा घने होने लगे तो शायजा ने अपने फेशियल हेयर के साफ करना पूरी तरह से बंद कर दिया। आपको बता दें कि पीसीओडी या अन्य बीमारियों के कारण कई महिलाओं को फेशियल हेयर की समस्या होती है। इस बीमारी में महिलाओं के चेहरे पर बालों की ग्रोथ काफी ज्यादा होने लगती है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Comment *
Name *
Email *
Website
Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.
Notify me of follow-up comments by email.
Notify me of new posts by email.