www.pressaction.in
By Anshuman Shukla (Title Editor)
पलिया कला खीरी: उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के पलिया क्षेत्र के अंतर्गत बसई में सशस्त्र सीमा बल 49 वीं वाहिनी के द्वारा पौधरोपण किया गया। आपको बताते चलें कि दिनांक 22/07/2022 को पलिया क्षेत्र के बसई में सशस्त्र सीमा बल एवं ग्रामीणों के सहयोग से पौधरोपण किया गया कार्यक्रम के दौरान लगभग 100 बाल पौधों को रोपित किया गया। इस दौरान 49 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी, एसएसबी सीमा चौकी बसई के प्रभारी निरीक्षक विकसित यादव अन्य जवान तथा ग्राम प्रधान राजनाथ सिंह व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। कमांडेंट 49 वी वाहिनी द्वारा ग्रामीणों से उनकी समस्याएं पूछी तथा आने वाले बाढ़ के मौसम में मदद करने का आश्वासन दिया गया इस कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण किया गया एवं भारत स्वच्छ अभियान तथा आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में चर्चा भी की।
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Comment *
Name *
Email *
Website
Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.
Notify me of follow-up comments by email.
Notify me of new posts by email.