www.pressaction.in
मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ होने वाली इस बैठक को लकर तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी औपचारिक बैठक होनी है, जिसमें बिहार चुनाव के लिए रणनीतियों पर बात होगी। इस बैठक से पहले न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा कि यह औपचारिक बैठक है। आरजेडी कांग्रेस के सबसे पुरानी सहयोगी है।
राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव दिल्ली पहुंचे है, जहां उन्हें मंगलवार 15 अप्रैल को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ मुलाकात करनी है। दोनों नेताओं के बीच होने वाली इस बैठक में आगामी बिहार चुनावों के लिए सीट बंटवारे पर चर्चा की जानी है। इस बैठक में बिहार चुनाव के लिए दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन पर भी चर्चा होगी।
सभी दल चुनाव की तैयारियों में जुटे
वहीं बिहार विधानसभा में कुछ ही समय बचा है, जिसे देखते हुए सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हुए है। बिहार में कांग्रेस की सबसे पुरानी सहयोगी पार्टी आरजेडी को भी इंडिया ब्लॉक का हिस्सा बनाया गया है। आरजेडी कांग्रेस की बैठक खड़गे के आवास पर होनी है। इस बैठक के बाद 20 अप्रैल को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी बिहार के बक्सर पहुचेंगे और वहां जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी के सूत्रों की मानें तो दोनों नेताओं के बीच बिहार की स्थिति पर चर्चा होगी। इस दौरान भाजपा सरकार द्वारा लाए गए वक्फ (संशोधन) अधिनियम के बाद की स्थिति पर भी विचार किया जाएगा।
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Comment *
Name *
Email *
Website
Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.
Notify me of follow-up comments by email.
Notify me of new posts by email.