www.pressaction.in
जनपद सीतापुर विकास खंड बिसवा के अंतर्गत रमईपुर रेलवे क्रासिंग के पास स्थित सिया राम मुन्नी देवी लाल जी प्रसाद शिक्षण संस्थान में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा शहीदों को याद करते हुए विद्यालय के बच्चों को देश को गुलामी की जंजीरों से आजाद कराने में अहम भूमिका निभाने वाले महापुरुषों के बारे जानकारी प्राप्त कराने के उद्देश्य से एकांकी और राष्ट्र गीतों के माध्यम से जानकारी दी गई क्योंकि बच्चे ही भारत देश के उज्ज्वल भविष्य है आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक बिसवा महेंद्र प्रताप सिंह यादव जी उपस्थित रहे पूर्व विधायक ने अपनी बात रखते हुए कहा सरकार के द्वारा विदेश नीति शिक्षा नीति अर्थ नीति और चाहे हमारे गांव का विकास हो देश ने अदभुत प्रगति की है ये स्वतंत्रता दिवस आप लोगो को प्रेरणा देता है की सब लोग पीछे के इतिहास से आगे बढ़ने की प्रेरणा ले व अपने बच्चो को प्रेरणा देते हुए अपना और अपने देश के विकास में सहयोग करे उसके उपरांत सभी लोगो को स्वतंत्रता दिवस की सभी को बधाई देते हुए बात समाप्त की इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक रागिनी मौर्या आदर्श मौर्या प्रधानाध्यापक निर्मल यादव एवं विद्यालय के सभी अध्यापक व क्षेत्र के प्रतिष्ठित सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे
संवाददाता:ललित शुक्ला की रिपोर्ट
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Comment *
Name *
Email *
Website
Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.
Notify me of follow-up comments by email.
Notify me of new posts by email.