www.pressaction.in
एजेंसी: भारतीय संस्कृति की पहचान ही अलग होती है। विदेशी भी भारतीय संस्कृति को देखने के लिए स्पेशल भारत में आते हैं। यहां पर सैर करने के बाद पर्यटकों को दुनिया की बाकी जगहें इतनी पसंद नहीं आती हैं। इंडिया की टूरिस्ट प्लेसेज और यहां के रीति-रिवाज पर्यटकों का दिल जीत लेते हैं। आपको आज भारत की कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं जिन्हें आप सिर्फ भारत में ही देख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में… अमृतसर का गोल्डन टेंपल ऐसा कोई नहीं होगा, जिसने अमृतसर में स्थित गोल्डन टेंपल के दर्शन नहीं किए होंगे। सिक्खों का धार्मिक स्थान देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। इतना ही नहीं गोल्डन टेंपल का प्रसाद हल्वा और लंगर भी दुनिया भर में काफी प्रसिद्ध है। मान्यताओं के अनुसार, यहां पर दुनिया की सबसे बड़ी रसोई मौजूद है। इस रसोई के माध्यम से कई लोगों को फ्री में ही खाना खिलाया जाता है। पंजाब की आम भाषा में इसे लंगर कहते हैं। कुंभ मेला पूरी दुनिया में भारत को बेहतरीन आर्ट और संस्कृति के लिए पहचाना जाता है। भारतीय संस्कृति और यहां के लोगों की आस्था के कारण देवी-देवताओं ने इसे अपने निवास स्थान के लिए चुना है। धार्मिक स्थानों और संस्कृति की यदि बात करें और कुंभ मेले का जिक्र न हो तो ऐसा हो नहीं सकता। कुंभ मेले की एक खासियत यह है कि ये 12 सालों में सिर्फ एक बार लगता है। ऊंटों का मेला भारत में कई तरह के धार्मिक मेले भी आयोजित किए जाते हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में कई तरह के मेले हर साल लगते हैं। कुछ मेले सभ्यता और संस्कृति के साथ-साथ बाकी मेलों से भी बिल्कुल अलग ही होते हैं। ऐसा ही एक मेला राजस्थान के पुष्कर शहर में लगता है। ऊंटों के इस मेले को पुष्कर का मेला भी कहते हैं। यह मेला दुनिया भर में काफी प्रसिद्ध है। भारतीय लोगों के अलावा यहां पर विदेशी सेलानी भी दूर-दूर से मेले के दर्शन के लिए आते हैं। नॉर्थ ईस्ट इंडिया देश की अलग संस्कृति के कारण पूरे विश्वभर में भारत अपने रीति-रिवाजों के लिए जाना जाता है। उत्तर-पूर्व भारत में लोग आज भी कई आदिवासी लोग रहते हैं। यह आदिवासी लोग आपको पूरी दुनिया में कहीं पर भी देखने को नहीं मिलेंगे। यह लोग आज भी आदिवासियों की तरह अपना जीवन जीते हैं।
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Comment *
Name *
Email *
Website
Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.
Notify me of follow-up comments by email.
Notify me of new posts by email.