www.pressaction.in
क्या अब केशव प्रसाद मौर्य होंगे यूपी भाजपा प्रमुख ? उपमुख्यमंत्री के ट्वीट के निकाले जा रहे अनुमान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के नाम की अटकलों के बीच केशव प्रसाद मौर्य का एक ट्वीट सामने आया है। जिसके राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया कि संगठन सरकार से बड़ा है ! पिछले 5 महीने से पार्टी नए अध्यक्ष को लेकर मंथन कर रही है। लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई को नया अध्यक्ष मिलने वाला है। जल्द ही इसका ऐलान हो सकता है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के इस्तीफे के बाद जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए नया चेहरा तलाश किया जा रहा है। ऐसे में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का नाम सबसे आगे चल रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि केशव प्रसाद मौर्य प्रदेशाध्यक्ष बन सकते हैं।
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Comment *
Name *
Email *
Website
Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.
Notify me of follow-up comments by email.
Notify me of new posts by email.